torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बसंतपुर में पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार भाग निकला - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बसंतपुर में पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार भाग निकला

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र में शनिवार को सीवान के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने मलमलिया पुल के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए । स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए बसंतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्स द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद चिंता जनक स्थिति में सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान बसंतपुर प्रखंड के सिपार गांव के साहेब सिंह के पुत्र कृष्णकांत सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि वह मलमलिया से सब्जी लेकर बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान मलमलिया के समीप सामने से काफी तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाले ने जोड़दार धक्का मार दिया। वही पिकअप चालक गाड़ी सहित भागने में कामयाब रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।