बिहार(गोपालगंज)सूबे में एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई को एसिड फेक कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव की है। वही घायल भाई चिकित्सक है।घायल का चेहरा, बाल और गरदन बुरी तरह से झुलस गया है।इस दर्दनाक घटना की वजह हैरान करने वाली है।
बताया जा रहा है कि महज पांच किलो आम के विवाद में भाई का रिश्ता कलंकित हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया की द्विजेन्द्र कुमार तिवारी और राजेश तिवारी आपस में भाई है। द्विजेन्द्र तिवारी पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों भाइयों के बीच आपसी पारिवारिक विवाद चलता रहता है।वही गुरुवार की शाम में परिवार के ही बगीचे में से आम तोड़ा जा रहा था। जहा गलती से मजदूरों ने लगभग पांच किलो आम तोड़ लिया एक ऐसे पेड़ से जिस पेड़ से आम तोड़ने की मनाही थी।
यह बात आरोपी राजेश तिवारी को खटक गई। पांच किलो आम के लिए एक बार फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।उसी रात गुस्सा और आक्रोश में सो रहे डॉक्टर पर भाई और भतीजे मिलकर दोनों लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया।एसिड के हमले से डॉक्टर का चेहरा बाल समेत कई अंग झुलस गए।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनका चेहरा और बाल भाई और भतीजे को पसंद नहीं था।दोनों इसके पूर्व कई बार इसके लिए धमकी दे चुके थे।अस्पताल में आकर भी धमकाया था। झुलसे डॉक्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वहीं पहुंचकर बयान दर्ज किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment