सीवान(बिहार)महाराजगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जनजीवन हरियाली अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने वृक्षारोपण किया। ईओ हरिश्चंद्र ने आम, लीची, कटहल तथा अशोक के वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलित होने के वजह से लोग तरह तरह के बीमारियों से ग्रसित हो रहे है।
इसलिए स्वस्थ्य मानव समाज की स्थापना के लिए पृथ्वी पर हरे भरे वृक्षों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्तमान परिदृश्य में बृक्षो की कटाई हो रही है उससे प्राकृतिक संतुलन की स्थिति खराब हो रही है। प्राकृतिक संतुलन को लेकर ज्यादा से ज्यादा की संख्या में वृक्षारोपण हो। उन्होंने कहा कि हर जागरूक व्यक्ति की यह जवाबदेही बनती है कि समाज में पेड़ों के महत्व के बारे में समझाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प ले। मौके पर प्रधान सहायक मन्नू सिंह, विजय कुमार प्रजापति, अंशु सिंह, दूधनाथ प्रसाद, जीविका दीदी गीता देवी आदि उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment