Home

आम के विवाद में पितापुत्र मिलकर भाई पर तेजाब फेक किया घायल

बिहार(गोपालगंज)सूबे में एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई को एसिड फेक कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव की है। वही घायल भाई चिकित्सक है।घायल का चेहरा, बाल और गरदन बुरी तरह से झुलस गया है।इस दर्दनाक घटना की वजह हैरान करने वाली है।

प्रतीकात्मक फोटो

बताया जा रहा है कि महज पांच किलो आम के विवाद में भाई का रिश्ता कलंकित हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया की द्विजेन्द्र कुमार तिवारी और राजेश तिवारी आपस में भाई है। द्विजेन्द्र तिवारी पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों भाइयों के बीच आपसी पारिवारिक विवाद चलता रहता है।वही गुरुवार की शाम में परिवार के ही बगीचे में से आम तोड़ा जा रहा था। जहा गलती से मजदूरों ने लगभग पांच किलो आम तोड़ लिया एक ऐसे पेड़ से जिस पेड़ से आम तोड़ने की मनाही थी।

यह बात आरोपी राजेश तिवारी को खटक गई। पांच किलो आम के लिए एक बार फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।उसी रात गुस्सा और आक्रोश में सो रहे डॉक्टर पर भाई और भतीजे मिलकर दोनों लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया।एसिड के हमले से डॉक्टर का चेहरा बाल समेत कई अंग झुलस गए।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनका चेहरा और बाल भाई और भतीजे को पसंद नहीं था।दोनों इसके पूर्व कई बार इसके लिए धमकी दे चुके थे।अस्पताल में आकर भी धमकाया था। झुलसे डॉक्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वहीं पहुंचकर बयान दर्ज किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago