Home

मुजफ्फरपुर में कलयुगी बेटे ने सम्पति के विवाद में मातापिता को मौत के घाट उतारा क्षेत्र में सनसनी

मुजफ्फरपुर(बिहार)जिले में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में अपने ही मातापिता की हत्या कर दिया है।घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं गांव की बताई जा रही है। युवक शनिवार के अहले सुबह अपने माता-पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। मातापिता ने हिस्सा देने से इनकार करने पर उसने पहले दोनों के साथ मारपीट की। उसके बाद गैस सिलेंडर से एक-एक कर दोनों को कूचकर मार डाला।

घटना में बीच बचाव करने गई अपनी भावज की भी हत्या करने का प्रयास की लेकिन, वह जान बचाकर भाग निकली।भावज ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी बचकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पड़ोसियों ने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।जिससे आरोपी घर में ही कैद हो गया। आरोपी घर के अंदर से लोगों को धमकी दे रहा था।

खबरों में मरने वालों की पहचान शंभू सहनी (70) और उसकी पत्नी शारदा देवी (65) के रूप में हुई। आरोपी अजय सहनी तीन भाइयों में मंझला है। उसके बड़े भाई संजय सहनी और छोटे भाई विजय सहनी की शादी हो गई है। अजय अविवाहित है।घटना की सूचना पर पारू, देवरिया समेत चार थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी अजय को हिरासत में लिया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र हो गयी। भीड़ ने अजय को पुलिस हिरासत से छीनने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आगे लोगों की एक नहीं चली। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव है। लोग आरोपी को ऑन स्पॉट सजा देने की बात कह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

आरोपी मानसिक रूप से है बीमार

खबरों में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। हाल में वह इलाज करवाकर घर लौटा है। इसके बाद से हमेशा घरवालों से विवाद करता रहता था। सभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। मातापिता इसके लिए तैयार नहीं थे। वे लोग जान रहे थे कि पैसा लेकर वह बर्बाद कर देगा। उन्होंने संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर भी वह काफी आक्रोशित था।

हत्यारे ने घर में पहले जमकर पीटा

हत्यारे की भावज (छोटे भाई की पत्नी) ने बताया कि आज सुबह भी उसने रुपए मांगे थे, लेकिन माता-पिता ने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह काफी उग्र रूप धारण करते हुए दोनों को बेरहमी से पीटने लगे। हाथ में जो सामान मिल रहा था। उसी से मारने लगता। इसी दौरान उसकी नजर गैस सिलेंडर पर पड़ी। उसने सिलेंडर उठाया और माता-पिता को उससे कूचकर मौत के घाट उतार दिया। एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago