torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर के ब्रह्मस्थान गांव में परिजनों के चीत्कार से मातम - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

भगवानपुर के ब्रह्मस्थान गांव में परिजनों के चीत्कार से मातम

भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को ब्रह्मस्थान गांव के महेश यादव के मौत पर परिजनों अभी चीत्कार थमा ही नहीं था कि शुक्रवार की सुबह इसी गांव के अमीर मांझी,चचेरे भाई चौकीदार अवध मांझी और शंभू राय की मौत की खबर पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है।एक तरफ अमीर मांझी की पत्नी जानकी देवी,शंभू राय की पत्नी ज्ञानती देवी तथा चौकीदार अवध मंझी की पुत्र मुन्ना कुमार और राजू कुमार चिला चिला कर गांव के गली गली में शराब बेचने वाले को फसी देने को मांग कर रहे थे।सभी मृतक के पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है।रोज कमाओ और रोज खाओ की स्थिति है।सभी मृतक अपने अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे।