Home

वैशाली में दोस्त को दोस्त ने ही मारी गोली,मौत,गांव में मचा कोहराम

नये साल पर जिले में दिल को झकझोरने वाली घटना

हाजीपुर(वैशाली)वैशाली जिले में नये साल के शुरूआत होते ही अपराधियों का तांडव शुरू हो गया।जिले में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक दिल को झकझोरने वाली घटना को अंजाम दिया है।यह घटना अपने आप में अविश्वसनीय है।एक दोस्त की दोस्ती पर सवाल खड़े करता है।दोस्ती को लेकर न जाने कितनी कहानियां सुनी होगी लेकिन यह घटना दोस्ती के नाम पर घृणा पैदा करती है।दोस्त दोस्त की खातिर जान देता है।लेकिन जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है।युवक की कारण से दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के कंडोहिया चिमनी के पास एक युवक का शव पाया गया है।चिमनी के पास शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।वहीं जैसे-जैसे इलाके में खबर फैलती गई घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी मनोज झा के बेटे शुभम कुमार झा(22 साल)के रूप में की।बताया जा रहा है कि जब गांव में नए साल का जश्न चल रहा था कि इसी बीच शुभम का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। बात करते करते शुभम को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर चिमनी की तरफ ले गया और शुभम को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और नए साल का जश्न मातम में बदल गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली यह पहेली बना हुआ है।पुलिसिया तहकीकत के बाद ही मामले के खुलासे होगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago