पटना(बिहार)भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता का. राजाराम, 74 वर्ष का कल दिनांक 1 सितंबर 23 की रात 11 बजे पीएमसीएच में निधन हो गया। का. राजाराम बिहार राज्य स्थाई समिति के वर्तमान सदस्य, कंट्रोल कमीशन के पूर्व चेयरमैन, केंद्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य, आईपीएफ के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव और 74 आंदोलन के नेता थे।
कई दिनों से उन्हें खांसी–बुखार और पेशाब में इन्फेक्शन था जिसका इलाज चल रहा था। 27 अगस्त 23 की रात में बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें पीएमसीएच इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। वे दमा के पुराने मरीज थे और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर भी था। कुछ साल पहले उनके प्रोस्टेट कैंसर का सफल ऑपरेशन दिल्ली एम्स में हुआ था। पीएमसीएच में भर्ती के दौरान पता चला कि उन्हें डायबिटीज भी हो चुका है। इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था और उन्हें इमर्जेंसी वार्ड से जेनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके थे। रात में उन्होंने खाना खाया और मृत्यु से तुरत पहले वे बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने बोलना बंद कर दिया। उन्हें फिर इमर्जेंसी में ले जाया गया जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
का. राजाराम का पार्थिव शरीर 13 नंबर विधायक आवास, छज्जूबाग में दर्शन के लिए रखा गया है। कल दिनांक 3 सितंबर 23 को सुबह 10 बजे छज्जूबाग में ही श्रद्धांजलि सभा होगी और उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। अंतिम यात्रा बांसघाट पटना जाएगी, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने पार्टी महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, पोलित ब्यूरो सदस्य का. स्वदेश भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता पटना पहुंच रहे हैं। वाम दलों और महागठबंधन के नेताओं को भी श्रद्धांजलि सभा की सूचना दी जा रही है। पूरे बिहार के साथी को कार्यक्रम की सूचना दी गई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment