Homeदेशबिहारराजनीति

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद होगी-जदयू नेता कामेश्वर सिंह

छपरा (सारण)बनियापुर विधान सभा क्षेत्र में गंडकी नदी का बाँध टूट जाने पर सैकड़ो की संख्या में लोग बेघर हो गए है।जिसमे हजारो एकड़ किसानों के फसल बर्वाद हुए।जिसके बाद किसानों समर्थन में जदयू प्रदेश सलाहकर समिति के सदस्य व भावी प्रत्याशी कामेश्वर सिंह ने अपने आवास पर एकत्र हुए किसानों के बीच यह बात कही।उन्होंने ने इनकी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से बात कर निराकरण का आग्रह किया। उन्होंने पीड़ित जरूरतमंद को हर संभव मदद की बात कही।वही आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 15 वर्षो की विकास कार्यों की प्रशंसा की।उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षित रहने सहित मास्क लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग में रहने की अपील किया।