Home

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने उप प्रमुख कार्यालय व क्लीनिक का किया उद्घाटन

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महनार प्रखंड के जन्दाहा-पटोरी मुख्य मार्ग पर अब्दुल्ला चौक के निकट महेंद्र क्लिनिक का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान श्री कुशवाहा का उपस्थित लोगों द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सुदूर देहात में आम लोगों के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महेंद्र क्लिनिक स्थापित करने वाले देवनन्दन प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी प्रसंशा के पात्र हैं। उन्होंने इस क्लिनिक में पटना से आकर देहात में गरीबों के बीच सेवा देने वाले डॉ आरके ऋतुराज की भी सराहना किया।

उन्होंने उक्त संस्थान के संस्थापक से कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। आप लोगों की सेवा करे उनके आशीर्वाद की ताकत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस अवसर पर जदयू के महनार प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय, प्रदेश सचिव गुड्डू सिंह, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह, पटोरी प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, धर्मेंद्र कुमार, कमूल अंसारी, विनोद कुमार सिंह, मलयम कुमार मंगलम, गणेश सिंह, मो वसीम राजा, चंदन राय, बबलू राय, अरुण राय, नागेश्वर चौधरी, ओमप्रकाश राय, रत्नेश सिंह, सरपंच लक्ष्मण सिंह, रंजीत राय आदि उपस्थित थे।वहीं जन्दाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में ही जन्दाहा प्रखंड के उप प्रमुख कार्यालय का उद्धाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के हाथो हुआ।इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नेसार,मोहम्मद साबिर हुसैन,मोहम्मद नूर ऐन,डॉक्टर मोहम्मद सलीम,अबूबकर सिद्दीकी समेत जदयू के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago