Home

भाषा के विवाद पर झारखंड सरकार का यू टर्न ,भोजपुरी व मगही को धनबाद व बोकारो की क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाया था

 रांची:झारखंड के कार्मिक व प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने 24 दिसंबर, 2021 को जारी एक अधिसूचना को वापस ले ली। इसमें झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जिला-स्तरीय पदों की भर्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की इन दो भाषाओं को अनुमति दी गई थी। शुक्रवार को सोरेन सरकार ने नए आदेश के जरिए अधिसूचना को वापस ले लिया। दोनों जिलों के लोग ‘झारखंडी भाषा बचाओ संघर्ष समिति’ के अंतर्गत आंदोलन कर रहे हैं कि ये भाषाएं इस क्षेत्र में व्यापक रूप से नहीं बोली जाती हैं।

नई अधिसूचना में नए सिरे से क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की सूची जारी की गई। इसके तहत धनबाद-बोकारो से भोजपुरी और मगही को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन को देखते हुए सरकार ने इन दोनों जिलों से भोजपुरी-मगही को हटा दिया। इससे पहले राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, जेएमएम विधायक सबिता महतो व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सीएम सोरेन से  मुलाकात कर दोनों भाषाओं को सूची से हटाने की मांग की थी। 

किस स्थान पर , कौनसी भाषा शामिल
रांची में अब जनजातीय भाषा में कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी, हो, संथाली और क्षेत्रीय भाषा में पंचपरगनिया, उर्दू, कुरमाली, बांग्ला को शामिल किया है। वहीं लोहरदगा में कुड़ुख, असुर, बिरजिया, उर्दू, नागपुरी, गुमला में कुड़ुख, खड़िया, असुर, बरहोरी, बिरजिया, मुंडारी, उर्दू, नागपुरी, सिमडेगा में खड़िया, मुंडारी, कुड़ुख, उर्दु, नागपुरी, पश्चिमी सिंहभूम में हो, भूमित, मुंडारी, कुड़ुख, कुरमाली, उर्दू उड़िया, सरायकेला में संथाली, मुंडारी, भूमिज, हो, पंचपरगनिया, उर्दू, उडिया, बांग्ला और कुरमाली को शामिल किया गया है।

नई सूची में लातेहार में कुड़ुख, असुर, बिरजिया, नागपुरी, उर्दू, मगही, पलामू में कुड़ुख, असुर, नागपुरी, मगही, भोजपुरी, गढ़वा में कुड़ुख, नागपुरी, मगही, उर्दू, भोजपुरी, दुमका में संथाली, माल्टो, खोरठा, बांग्ला, उर्दू, अंगिका, जामताड़ा में संथाली, खोरठा, उर्दू, बांग्ला, अंगिका, साहेबगंज में संथाली, माल्टो, खोरठा, उर्दू, बांग्ला, अंगिका, पाकुड़ में संथाली माल्टो, खोरठा, बांग्ला, उर्दू और अंगिका को जगह मिली है।

झारखंड के सभी जिलों में उर्दू को शामिल किया
गोड्डा में संथाली, माल्टो, खोरठा, उर्दू, अंगिका, बांग्ला, हजारीबाग में संथाली, कुड़ुख, बिरहोरी, नागपुरी, कुरमाली, उर्दू, खोरठा, कोडरमा में संथाली, कुरमाली, उर्दू, खोरठा, चतरा में संथाली, कुड़ुख, मुंडारी, बिरहोरी, नागपुरी, उर्दू, खोरठा, मगही, बोकारो में संथाली, हो, मुंडारी, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, उर्दू, बांग्ला, धनबाद में संथाली, नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, उर्दू, बांग्ला, गिरिडीह में संथाली खोरठा, उर्दू, कुरमाली, देवघर में संथाली, खोरठा, अंगिका, उर्दू, बांग्ला, रामगढ़ में संथाली, कुड़ुख, बिरहोरी, नागपुरी, उर्दू, कुरमाली, खोरठा और खूंटी जिले में कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, उर्दू और कुरमाली भाषा को मान्यता दी गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago