Home

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी हरियाणा केंद्रीय विश्विद्यालय की छात्रा काजल

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका काजल का चयन आगामी 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बी.वॉक. बायोमेडिकल साइंस से काजल के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि काजल ने अपनी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है व उनके चयन से अन्य स्वयंसेवकों को भी जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। बता दें कि काजल गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सलामी देगी।विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए लंबी चयन परीक्षा से गुजरना होता है, जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने बताया कि काजल का प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप 24 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद, हरियाणा में लिए चयन हुआ था, जिसके बाद उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। काजल ने विश्वविद्यालय में आयोजित हुए रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण जैसे बहुत सारे अभियानों में अहम भागीदारी निभाई है। प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। काजल के पिता श्री सत्यवीर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि काजल अपनी परिवार की पहली व्यक्ति है, जिसे कर्त्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और महेंद्रगढ़ से किसी छात्रा का राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन पहली बार हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, माता पिता, शिक्षकगणों के आशीर्वाद व साथियों के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है। हकेवि एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, डॉ. रेणु ने काजल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago