torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack संगम नगरी में कलयुगी पुत्र ने माता पिता को गोली मार घायल किया,आरोपी पुत्र हिरासत में - गौरी किरण
Homeउत्तर प्रदेशकृषिदेश

संगम नगरी में कलयुगी पुत्र ने माता पिता को गोली मार घायल किया,आरोपी पुत्र हिरासत में

प्रयागराज(यूपी)संगम नगरी में कलयुगी पुत्र ने बुधवार को अपने माता पिता को गोली मारकर घायल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।इतना ही नहीं पुत्र ने सात राउंड फायरिंग की है। गोलीबारी के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ करने में लगी है।खबरों में बताया गया है की यमुनापर इलाके के नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजे मोहल्ले में रितेश नाम के एक युवक ने घर में भाई से विवाद के बाद पिता के पिस्टल से गोली चला दी।जिसमे रितेश ने अपने पिता लाल चंद जायसवाल की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।पिता लाल चंद के हाथ-पैर और मां कुसुम के सीने में गोली लग गई।बुधवार को आरोपी रितेश का पत्नी से विवाद हुआ, इसके बाद रितेश के भाई ने उसे टोका तो उससे भी विवाद शुरू हो गया।और देखते ही देखते उनके बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान मां-बाप भी बीच बचाव करने लगे।तभी रितेश ने अचानक पिता की पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी।जिसमे कई राउंड गोली चली।इस चली गोली में माता-पिता घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल माता-पिता को अस्पताल भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, खुद को कमरे में बंद करने वाले आरोपी रितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सूचना पर एसएसपी और एसपी पहुंच गए।एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके से 7 खोखे और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं जबकि फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।