बनियापुर (सारण) बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों का दौरा कर जदयू नेता व राज्य सलाहकार समिति सदस्य कास्मेश्वर सिंह ने अपने समर्थको के साथ चुनावी मुद्दे पर चर्चा किया । वही श्री सिंह ने बनियापुर के सभी बूथ कमिटियों पर बनी नई संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने व मुख्यमंत्री के विकास नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही।उन्होंने कहा कि होने वाले विधान सभा चुनाव में हर सीट से एनडीए का प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है । सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर आमिर गरीब सबके लिए योजनाओं का सृजन किया है जिससे बिहार का चौतरफा विकास हुआ है।किसान मजदूर सभी ने मन बना लिया है दो हजार बीस फिर से नितीश ।इस मौके पर भजपा नेता अजित सिंह,मोहन राय,भुवर जी, अरुण तिवारी, उदय सिंह,पूर्व मुखिया राधकन्त सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment