torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack कर्नाटक में कांग्रेस की जीत तो शुरुआत है,देश में बदलाव होगा:विधायक विजयशंकर दुबे - गौरी किरण
Homeदेशबिहारराजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत तो शुरुआत है,देश में बदलाव होगा:विधायक विजयशंकर दुबे

भगवानपुर हाट(सीवान)कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त बहुमत हासिल कर देश में बदलाव की शुरुआत कर दिया है।लेकिन इस बार पार्टी को इस बड़े राज्य में जीत दिलाने में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कठिन परिश्रम ,पार्टी के अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक रूप से न व्यक्त करने की हिदायत तथा पार्टी नेताओं के आपसी मतभेद पुरानी तनातनी को सतह पर नहीं आने देना इस कामयाबी के प्रमुख कारण रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री गांधी ने कर्नाटक में तीन सप्ताह का वक्त बिताया तथा वे जिन स्थानों से गुजरे वहां पर कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन यह बतलाता है कि राहुल जी ने अपनी करिश्माई छवि का छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। कामयाबी का एक प्रमुख कारण राहुल प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पार्टी और खुद की महिमामंडित के जगह आम आदमी के दुख दर्द को तरजीह दी, स्थानीय समस्याओं की चर्चा किया तथा समाधान ढूंढने के उपाय भी सुझाए।उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महाराजगंज विधायक श्री विजय शंकर दुबे ने आज भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच खुशियों के लड्डू बांटते हुए अपना उदगार व्यक्त किया l उन्होंने कर्नाटक के महान जनता को कोटि सा धन्यवाद दिया जिन्होंने भारतीय राजनीति के कठिन दौर में भी कर्नाटक जैसे बड़े राज्य में जुमलेबाजो को नकार कर अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया।समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, रमन उपाध्याय,पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव,रितेश कुमार राय, सुनील गुप्ता, रंजन यादव, राजू अंसारी शाह, सुभाष पर्वत,सिराजुद्दीन अंसारी,रामदयाल महतो, प्रिंस पांडेय,सतीश पर्वत,धुपलाल राय,अवधेश राम,असगर अंसारी,प्रमोद राम ,युगल उपाध्याय,बंटी पांडे इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।