Home

केवीके वैज्ञानिकों ने “कम लागत प्राकृतिक खेती” विषय पर किसान चौपाल लगा किया जागरूक

भगवानपुर हाट(सीवान)कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को दारौंदा प्रखंड के बाल बंगरा गांव में “कम लागत प्राकृतिक खेती” विषय पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया।किसान चौपाल में प्राकृतिक खेती के महत्व के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ.कुमारी ने बताया की प्राकृतिक खेती वैसी खेती है, जिसमे रासायनिक कीटनासक का उपयोग नहीं किया जाता है।उन्होंने बताया की किसानों को पैदावार का आधा हिस्सा उनके उर्वरक एवं कीटनासक में चला जाता है।

यदि किसान अधिक मुनाफ़ा चाहते है तो प्राकृतिक खेती की तरफ़ अग्रसर हो, प्राकृतिक खेती से मिट्टी में उपस्थित जैव विविधता का विकास होता है एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, जिससे फ़सलो की पैदावार अच्छी होती है और किसानों को अधिक मुनाफ़ा होता है। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षा बी आर ने फसल उत्पादन के लिए जीवामृत, वीजामृत आदि बनाने की विधि को विस्तार से बताया। फार्मर फेस के सीएमडी एम एम सिंह ने देशी गाय को प्राकृतिक खेती में उपयोगिता के बारे में बताया। एसआरएफ प्रशांत कुमार ने मिट्टी जाँच के लाभ से किसानों को अवगत कराया तथा किसानों से मिट्टी जाँच कराने के लिए अनुरोध किया l फार्मर फेस में अंकित उपाध्याय के द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं प्राकृतिक खेती के प्रति लोगो को जुड़ने के लिए आग्रह किया ।इस कार्यक्रम में बाल बँगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंदीप कुमार राय सहित गांव के सुरेंद्र पटेल, संतोष कुमार तिवारी, संजीव कुमार , उमेश यादव,अमरनाथ शर्मा, आदम अली, फ़ुल्मती देवी, पार्वती देवी, रीना देवी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

9 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

9 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

10 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago