करियर

ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम दिन

हकेंवि में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व शोध पाठ्यक्रमों की 1829 सीटों के लिए 26 जून से जारी है पंजीकरण की प्रक्रिया शोध पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2019


हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व शोध पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक आवेदक आज 03 जुलाई तक ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं जबकि शोध पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2019 है। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसईटी)-2019 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह व सुंदर लाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों की पहली काउंसलिंग के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची 08 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसी सूची के आधार पर पहली काउंसलिंग में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 8 से 10 जुलाई सायं 4 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करा सकेंगे।

इन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह जाने पर दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को और आवश्यकता पड़ने पर तीसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी होगी और इन सूचियों में शामिल आवेदकों को दाखिले का अवसर प्रदान किया जाएगा।


विश्वविद्यालय में शोध पाठ्यक्रमों (एम.फिल. व पीएच.डी.) के लिए सीयूसीईटी-2019 परीक्षा में क्वालीफाइड व परीक्षा से छूट प्राप्त विद्यार्थियों, जिन्होंने काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया हो, की सूची 18 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एम.फिल. पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साक्षात्कार 5 अगस्त को होगा तथा प्रवेश सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवार 5 से 6 अगस्त सायं 4 बजे ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। इसी कड़ी में पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साक्षात्कार 7 अगस्त को होगा। प्रवेश सूची में स्थान पाने वाले शोधार्थी 8 से 9 अगस्त सायं 4 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। शोध पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में आए शोधार्थियों की काउंसलिंग 13 अगस्त को निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा अभ्यर्थी समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाए, इसके लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करे। विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट www.cuh.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago