torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack कुचायकोट में चोरी की बाइक से शराब तस्करी, एक गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

कुचायकोट में चोरी की बाइक से शराब तस्करी, एक गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त

कुचायकोट(गोपालगंज)चोरी की बाइक से शराब तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से 22.8 लीटर देसी शराब और एक चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक बिशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन रायमल गांव का विरेश यादव है।

कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि माधो मठ के पास वाहन जांच के दौरान विरेश को पकड़ा गया। उसके पास मिली बाइक कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पूछताछ में विरेश ने सात और बाइक की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भंगहा भगवानपुर से सात चोरी की बाइक बरामद कीं।

बरामद बाइकों में दो उत्तर प्रदेश से, एक मोतिहारी से, एक बेतिया से और एक गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। बाकी बाइकों की जांच जारी है। सभी बाइक जब्त कर ली गई हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।