राम नवमी पर शांति के लिए स्थानीय प्रशासन का फ्लैग मार्च
भगवानपुर हाट(सीवान)राम नवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीडीओ कुमार विशाल और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बीडीओ और थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च भगवानपुर नया बाजार स्थित मनोकामना मंदिर, भगवानपुर पुरानी बजट, सारीपट्टी, नगवां, मलमलिया चक्रवृद्धि और बिमल मोड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में किया गया। फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।