Home

लोक शिकायत कोषांग के नोटिस पर जगा जयप्रकाश विश्वविद्यालय

छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहता है।ताजा मामला पीएचडी की डिग्री से जुड़ा है। पीएचडी वायवा पास होने के बाद भी 2 वर्ष तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,जिला लोक शिकायत कोषांग और प्रमंडलीय आयुक्त के यहां वाद दायर करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त सह अपीलीय प्राधिकार,लोक शिकायत की नोटिस जारी होने पर 2 साल बाद डिग्री जारी की गई।पीड़ित शोधार्थी प्रमोद कुमार ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व उनका पीएचडी का वायवा हुआ था परंतु कुलपति महोदय द्वारा उसका नोटिफिकेशन नहीं किया गया।

पीड़ित शोधार्थी प्रमोद कुमार

तब उन्होंने बाध्य होकर जिला लोक शिकायत निवारण कोषांग, छपरा में एक परिवाद दायर किया। उस परिवाद में उनकी जीत हुई और जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने उनकी डिग्री जारी करने का निर्देश विश्वविद्यालय को दिया। उनके द्वारा पीएचडी का नोटिफिकेशन करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को 1 महीने का समय दिया गया था। 1 महीने के पश्चात भी नोटिफिकेशन नहीं होने पर  कमिश्नर कार्यालय में अपील दायर की। अपील दायर करने के पश्चात कमिश्नर साहब के कार्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को नोटिस भेजा गया।

जिसके आलोक में 2 वर्ष बाद 1 अगस्त 2019 को उनका नोटिफिकेशन किया गया है।उन्होंने बताया कि एक वाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दायर किया था जिसमें आदेश पारित हुआ था कि 8 सप्ताह के अंदर परिवादी के कार्य को करके आयोग को भी सूचित करें तथा परिवादी को भी सूचित करें। महामहिम कुलाधिपति के यहां भी  तीन बार आवेदन दिया। जिसके प्रतिउत्तर में राजभवन से तीन पत्र विश्वविद्यालय को भेजे गए जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि आवेदक के कार्य को करके आवेदक को तथा राजभवन को भी कृत कार्रवाई से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बहुत ही संघर्षों के बाद मुझे यह उपाधि प्रदान की गई है।

यही नहीं आरटीआई से भी उन्होंने दो प्रश्न लोक सूचना पदाधिकारी, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से करते हुए जबाब मांगा था, जिसकी समय सीमा समाप्त होने के पश्चात  अपील माननीय कुलपति महोदय सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा को आवेदन दिया। वहां से भी जवाब नहीं मिलने के पश्चात वाद अभी राज्य सूचना आयोग पटना में विचाराधीन/लंबित है।उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, परंतु पराजित नहीं हो सकता।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago