17 डीप फ्रीजर व बड़ा वाल्क-इन-कूलर का आवंटन
पहले चरण में 14000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका, डाटा तैयार
मधुबनी(बिहार)कोविड 19 टीकाकरण को सुरक्षित तरीके से लोगों तक पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना का खाका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग तैयार कर लिया गया है। कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन मेंटनेंस से जुड़ी तैयारियां तेज हो गई हैं। वैक्सीन को रखने के लिए 7 बड़ा व 13 छोटा आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलए) सदर अस्पताल लाया गया है । वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जगह भी चिह्नित कर लिया गया है। इनमें ही वैक्सीन को सुरक्षित नियत तापमान पर रखा जाएगा। वहीं प्रखंड स्तर पर भी वैक्सीन को सुरक्षित रखने की योजना पर राज्य स्वास्थ्य समिति कार्य कर रही है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर में दो से आठ डिग्री तक तापमान पर तथा डीप फ्रिज में -10 से -25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। वैक्सीन को इन्हीं फ्रिज में रखा जाएगा।
17 डीप फ्रीजर व वाल्क-इन-कूलर आना शेष:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया बातया बीएमएसआईसीएल से कोविड 19 वैक्सीन के को रख-रखाव के लिए 17 डीप फ्रीजर का आवंटन किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि यह सभी उपकरण बहुत जल्द जिले को प्राप्त हो जाएँगे। फिलहाल राज्य मुख्यालय से 7 बड़ा व 13 छोटा आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर प्राप्त हुआ है।
अत्यंत जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता:
सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने यह बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीकाकरण के लिए क्यों चुना गया है, उनके मुताबिक इस पर मंत्रालय ने कहा है, सरकार अत्यंत जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता दे रही है कि उन्हें सबसे पहले टीके की खुराक मिले। टीके के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान- पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज मान्य होंगे।
14000 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार:
जिले में अब पहले चरण में 14000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा जिसमें सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। इन सभी लोगों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसी तरह से आईसीडीएस के कर्मियों का डाटा बेस तैयार किया गया है। जिनका प्रथम चरण में टीकाकरण कार्य किया जाना है।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन:
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment