Homeदेशबिहार

महाराजगंज में 74वें पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

बापू को नमन करते अतिथि

महाराजगंज(सिंह)महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कांग्रेस सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बापू को नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रखंड कार्यालय स्थित गांधी शांति उद्यान में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष परशुराम सिंह के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बापू के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए बीडीओ डा रवि रंजन के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा। बीडीओ डॉ रवि रंजन ने कहा कि महात्मां गांधी सत्य एवं अहिसा के पुजारी थे। गांधी के विचारों पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव है।

वर्तमान समय में देश को गांधी जी के विकास मॉडल को अपनाने की जरूरत है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में गांधी की भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर बीडीओ डॉ रवि रंजन, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष परशुराम सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामदेव राय, रामराज प्रसाद, साबिर आलम, अधिवक्ता रविंद्र सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष आनंददेव यादव ललन ठाकुर आदि उपस्थित थे।