torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मेधावी छात्राओं को यदु साह बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय ने मेडल और नोट बुक देकर सम्मानित किया - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

मेधावी छात्राओं को यदु साह बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय ने मेडल और नोट बुक देकर सम्मानित किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित यदु साह बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज ने इंटर की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को मेडल और नोट बुक देकर सम्मानित किया गया।जबकि मैट्रिक की परीक्षा बेहतर प्रदर्शन करने वाली सात छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राए विद्यालय आन है।इन मेहनती और मेधावी छात्राओं सम्मान से विद्यालय का सम्मान जुड़ा है।उन्होंने छात्राओं से कहा की यह पहली सफलता है।इसी तरह आगे भी सफल होकर विद्यालय सहित परिवार का नाम को आगे बढ़ाना है।उन्होंने नए सत्र आने वाली छात्राओं को पढ़ाई का और बेहतर व्यवस्था करने का संकल्प लिया।सम्मानित होने वाली छात्राओं में इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान सलोनी कुमारी 428, द्वितीय अर्पिता कुमारी 422,तृतीय बंदना कुमारी 374,विज्ञान संकाय में प्रथम मुनमुन कुमारी 428, द्वितीय मुस्कान कुमारी 396,तृतीय ब्यूटी कुमारी 391 को सम्मानित किया गया।जबकि मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय में प्रथम आने वाली छात्रा ऋतुराज कुमारी 405,अदिति श्रेया 378,सगुप्ता खातून 331,खुशी कुमारी 324, जैनब खातून 322,अमृता कुमारी 320, आसिफ नाज 316 को विद्यालय परिवार के तरफ से नोट बुक देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिक्षक विवेक ठाकुर,मुन्नी कुमारी,संतोष कुमार मांझी,राजीव कुमार,कुमारी रश्मि,मुकुंद कुमार, बृजभूषण विश्वकर्मा,सुमन कुमारी,मोख्तार अहमद,शैलेश राम,रंजू कुमारी,गौतम प्रसाद,ज्योति नंदन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।