torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मोतिहारी और मुंगेर में 12 सौ करोड़ रुपये के लागत से बनेंगे मेडिकल कॉलेज,मिली कैबिनेट से मंजूरी, 300 सीटें बढ़ेंगी - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविश्वविद्यालयस्वास्थ्य

मोतिहारी और मुंगेर में 12 सौ करोड़ रुपये के लागत से बनेंगे मेडिकल कॉलेज,मिली कैबिनेट से मंजूरी, 300 सीटें बढ़ेंगी

पटना(बिहार)सूबे के मोतिहारी और मुंगेर में दो नए मेडिकल कॉलेज बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।सत्र 2022-23 में इनका निर्माण कराया जाएगा।इन दोनों नए मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 150-150 सीटें होंगी।नीतीश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसके भवन निर्माण के लिए चयनित एजेंसी भी को मंजूरी दे दी गई।

नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के द्वारा किया जाएगा। निगम से प्राप्त तकनीकी अनुमोदन प्राप्त मॉडल के आधार पर एक मेडिकल कॉलेज के खर्च में 603.68 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। दोनों कॉलेज के भवन के निर्माण में बारह सौ सात करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ग्यारह नए मेडिकल कॉलेजों पर चल रहा है निर्माण का काम
इसके अलावा पूर्व में घोषित 11 नए मेडिकल कॉलेज ए‌वं अस्पताल की स्थापना सीतामढ़ी, झंझारपुर (मधुबनी), पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान, सारण (छपरा), बक्सर, जमुई, बेगूसराय, महुआ और आरा में की जा रही है।
पावापुरी के मेडिकल कॉलेज का बदलेगा नाम
पावापुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज व इसके संबद्ध अस्पताल के नाम को बदला दिया गया है।वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी से बदल कर इसका नाम भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है।