MLA inaugurated newly constructed MNREGA building
महाराजगंज सीवान अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में 35 लाख 27 हजार 7 सौ रूपया के लागत से नवनिर्मित मनरेगा भवन का उदघाटन स्थानीय विधायक हेमनारायण साह एवं बीडीओ नन्दकिशोर साह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक हेमनारायण साह ने राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड में यह पहला मनरेगा भवन है। जिसका उदघाटन हो जाने से यहां के जॉबकार्ड धारी मजदूरों को काफी हद तक लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा भवन मनरेगा के मजदूरों के द्वारा बनाया गया हैं जो केन्द्र सरकार की लाभकारी योजना है। यह गरीबों की योजना है जो मजदूरों को सौ दिन का रोजगार का गारंटी देता हैं। मजदूरों को रोजगार देने के लिए उसी के तहत इसका निर्माण कराया गया था जिसका आज इस नवनिर्मित मनरेगा भवन का उदघाटन हुआ हैं। उदघाटन कार्यक्रम में मनरेगा पदाधिकारी असलम हुसैन जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालबाबु प्रसाद, मोहन कुमार पदमाकर, स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह,हरिशंकर आशिष, मनोज त्यागी, रविन्द्र सिंह, बासदेव प्रसाद,अभिषेक कुमार गुप्ता,मेराज हुसैन, मुखिया आजादी बाबु आदि शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment