भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विजयशंकर दूबे ने शनिवार को फीता काटकर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल मांझी ने की। अपने संबोधन में विधायक श्री दूबे ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस राज्य के 24 सीटों में से बारह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि सारण प्रमंडल के तीनों सीटों सीवान, छपरा व गोपालगंज में पार्टी प्रत्याशियों की जीत तय है। सीवान के कांग्रेस समर्थित एमएलसी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह मजबूती के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज किए हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के 42 वार्ड सदस्य, सात मुखिया, प्रमुख, एक जिला पार्षद ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार को समर्थन देने का वचन दिया है।
इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। मौके पर कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. अशोक कुमार राम, प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान, एमएलसी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, सत्यम दूबे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, जागा सिंह, चन्द्रमा मांझी, रमन कुमार उपाध्याय, राजीव कुमार, अजय मांझी, वसंत मिश्र, लड्डन खां, आलमगीर खां उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment