हाजीपुर(वैशाली)जिले के पातेपुर थाने के महुआ-ताजपुर हाईवे पर बहुआरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंदने के बाद फरार हो गया।हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।वहीं पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।जहाँ से इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।यह घटना उस वक्त हुआ जब विनोद महतो अपनी बीवी मीनू देवी, बेटी मानवी कुमारी (4 साल),बेटा डुग डुग कुमार (ढाई साल)के साथ समस्तीपुर जिले के पूसा फार्म के हरिपुर गांव से एक श्राद्धकर्म में महुआ जा रहे थे कि बहुआरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिस कारण पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।पातेपुर थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी लेकिन शोक संतप्त परिवार ने शव लेने नहीं दिया।खबर भेजने तक शव सड़क पर पड़ा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment