torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack संगीतकार बप्पी लहरी के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक - गौरी किरण
Homeदेशमनोरंजन

संगीतकार बप्पी लहरी के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक


मुबंई : संगीतकार बप्पी लहरी के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर। भारतीय सिनेमा के मशहूर गीतकार बप्पी लहरी का आज सुबह में मुबई के कृति केयर अस्पताल में निधन हो गया उनके निधन से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।इसकी जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।

कुछ दिन पहले ही सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हुआ था। कल ही प्रसिद्ध बांग्ला गायिका संध्या मुखोपाध्याय का निधन हुआ था।और आज बप्पी लहरी छोड़ कर चले गए।

इससे देश के संगीत प्रेमियों में भारी शोक है।ज्ञात हो कि बप्पी लहरी अपने गाने के साथ ही सोने के गहने पहनने लिए भी काफी चर्चित रहते थे। उन्होंने मात्र 3 वर्ष की उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था और 14 वर्ष की उम्र से गाना शुरू किया था उनके सैकड़ों गीत आज भी हर भारतीय की जुबान पर रहते हैं।