Home

बकरीद के अवसर पर मुसलमान भाइयों ने ईदगाह में नमाज अदा की

भगवानपुर हाट(सीवान) प्रखंड क्षेत्र में बकरीद के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थित  भगवानपुर अंसारी मोहल्ला,महम्मदपुर स्थित जामा मस्जिद, बलहां, सकरी, बहादुरपुर, बड़कागांव, ब्रह्मस्थान, साघर सुल्तानपुर सहित दर्जनों ईदगाहों में मुसलमान भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल मुबारकबाद दी। इस अवसर पर चली आ रही प्रथा के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी गई। हिन्दू भाईयों ने भी मुस्लिम भाईयों के गले मिल उन्हें बधाई दीं । इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। ईदगाहों के पास नमाज के समय पुलिस बलों के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के तैनात रहे। इस अवसर पर सीओ युगेश दास, थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने पुलिस बलों के साथ भ्रमण करते दिखाई दिए ।

gaurikiran2017

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago