Categories: Home

मीट दुकानदार की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ नामजद, एक आरोपित को गिरफ्तार भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी मुन्ना साह

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़िया तख्त गांव के मीट दुकानदार जाकिर हुसैन की हत्या के मामले में उसके भतीजा वार्ड सदस्य मो. वसीम के फर्द बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज किया गया है।दिए बयान में उसने अपने हीं गांव के मुन्ना साह, हरेराम साह व सकलदेव साह को नामजद किया है।स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मुख्य आरोपित को पकड़ कर रखा था। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों के चुंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया था।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपित मुन्ना साह को शुक्रवार को प्रथमिकी दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया। दिए बयान में मो. वसीम ने बताया है कि आरोपित शराब के नशे में धुत होकर मीट की दुकान पर पहुच मुफ्त में मीट की मांग करने लगा जब दुकानदार ने मुफ्त मीट देने से इनकार किया तो आरोपित के पिता सकलदेव साह व भाई हरेराम साह ने उसे पकड़ लिया और नशे में धुत मुन्ना साह ने उसे चाकू से पेट व सीना में वार कर दिया। जिससे वे बेसुध होकर गिर गया। उसके चीखने-चिल्लाते देखा स्थानीय लोग पहुच कर उसे आननफानन में इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में ले गए जहाँ चिकित्सकों ने चिंताजनक होंने पर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही घायल की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद गांव शव पहुचते परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन
पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी नसीमा बीबी,माता जरीना खातून व बच्चे शव से लिपट कर रोने लगे। परिजनों के चीत्कार सुन आसपास के लोग समझाने व सांत्वना देने में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह से हीं मृतक के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर बाद शव को दफनाया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल मांझी, मृतक का भतीजा वार्ड सदस्य मो. वसीम, रामेश्वर साह, राजन पटेल, ओमप्रकाश ओझा सहित सैकड़ों लोग पहुचे थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago