भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र में पिछले दस दिन पूर्व जहरीली शराब पीने से पांच लोगों के आकस्मिक मौत का मामले सामने आया था।जिसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार के टीम अहले सुबह ब्रह्मस्थान तथा सोंधानी गांव में पहुंच परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।टीम का नेतृत्व आयोग के डीआईजी सुनील मीणा कर रहे थे।उनके साथ आयोग के डीएसपी राजेंद्र सिंह शामिल थे।टीम के सदस्यों ने बारी बारी से सभी पांचों पीड़ित परिवारों से मिल कर घटना के एक एक बिंदु पर उनसे बातचीत कर उनका रिकॉर्ड किया।ज्ञात हो कि ब्रह्मस्थान गांव के चौकीदार अवध मांझी,अमीर मांझी,महेश राय,शंभू राय,राजेंद्र कुमार आदि की मौत हुई थी।मृतक के कितने बच्चे हैं।
परिवार का कमायु सदस्य था,उम्र कितनी थी।
कौन आदमी शराब बेचता है,पीने के बाद क्या हुआ,इलाज कहा कराया गया,पोस्टमार्टम या पंचनामा हुआ की नहीं।स्थानीय प्रशासन से कोई आया की नहीं,सरकार के स्तर से कोई मदद मिला की नहीं,राशन मिला की नहीं इत्यादि की जानकारी ली।सदस्यों ने पूछा किसी ने दबाव देकर कुछ लिखवाया तो नहीं।इस संबंध में आपलोगों को कुछ कहना है आदि बिंदु को लिखित में रिकॉर्ड किया गया।पुलिस की कार्य शैली पर लोगों ने अपना सुझाव दिया।इस मौके पर साथ में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एएसआई वाली राय के साथ पुलिस बल उपस्थित रहा।बातचीत के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग दूरी बना कर रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment