Home

एनडीआरएफ के जवानो ने गांवों को सैनिटाइज करने की ली ज़िम्मेदारी

बसंतपुर (सीवान) प्रखंड के बरवां कला में छुट्टी में अपने पैतृक गांव आये एनडीआरएफ के बिहाटा में सिपाही /जीडी के पद पर तैनात चंदन प्रसाद ने प्रखंड के कई गांवों को सैनिटाइज करने का ज़िम्मेदारी ली है। देश की सेवा के साथ घर पहुंचते पर सामाज सेवा करने का विचार उन्होंने संस्थान के सचिव बालेश्वर राय व संस्थान के सदस्यों को बातचीत के दौरान साझा किया। बातचीत करने के उपरांत गांव के युवाओं की टीम के साथ मिलकर सोडियम हाइपोक्लोराइट व ब्लीचिंग पाउडर का घोल तैयार कर आटोमैटिक व मैनुअल स्प्रेयर मशीन से प्रखंड के बरवां कला गांव में हरिजन टोला , यादव टोला, कोईरी टोला, बरवां खुर्द में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।

संस्थान द्वारा छिड़काव करने वाले युवाओं के लिए ग्लब्स मास्क व पुरे शरीर के लिए पीपीइ किट उपलब्ध कराया गया था। संस्थान के अध्यक्ष चन्दन प्रसाद व सचिव बालेश्वर राय ने बताया की सिवान को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी द्वारा संस्थान व छिड़काव के लिए सहयोग राशि दिया गया है। साथ ही सैनिटाइज का काम बसंतपुर पंचायत व कुमकुमपुर के सभी गांवों में किया जायेगा। सैनिटाइज के कार्य में अध्यक्ष चन्दन प्रसाद, विजय कुमार, खुशमहमद, चांदी लाल प्रसाद, लगे हुए है मौके पर संस्थान के अध्यक्ष बालेश्वर राय, मानिक प्रसाद उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago