torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बकड़ी चोरी के विवाद में भतीजे ने मारी चाचा को चाकू, इलाज के दौरान पटना में मौत - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

बकड़ी चोरी के विवाद में भतीजे ने मारी चाचा को चाकू, इलाज के दौरान पटना में मौत

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की संध्या आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू मार गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।घायल इंद्रासन यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान इंद्रासन यादव की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया की चार दिन पूर्व बकरी चोरी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुईं थीं।इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या बलिराम यादव के परिजनों द्वारा फिर से झगड़ा शुरू कर दिया तथा घर का चौकठ उखाड़ने का प्रयास किया।इसी बीच भतीजा बलिराम यादव ने चाचा इंद्रासन यादव उम्र 65 वर्ष को चाकू मार दिया।शनिवार को सुबह में इलाज के दौरान पीएमसीएच में चाचा इंद्रासन यादव की मौत हो गई।मृतक चाचा भतीजा का परिवार एक हीं आंगन में रहता है।मृतक को चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां है।जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री अविवाहित है।मृतक की पत्नी कुसुम देवी के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।जबकि चाकू मारने के बाद आरोपी बलिराम यादव के परिजन घर छोड़ कर फरार है।

डीएम बन साइबर बदमाशों ने किया शिक्षक का शिकार,एक लाख रुपया का लगाया चूना

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर के शिक्षक सह बीएलओ सुनील कुमार बैठा को शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने मोबाइल पर फोन कर अपने को डीएम बताते हुए,बीएलओ के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश देते हुए शिक्षक से बैंक खाता नम्बर,एटीएम पिन कोड तथा आधार कार्ड नंबर पूछ लिया।पांच बार में लगभग 1 लाख 35 हजार रुपया निकासी कर ली गई । साइबर बदमाशो का शिकार बने शिक्षक का बसंतपुर स्थित एसबीआई ने खाता है ।