torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack लखीसराय जिले के कजरा जंगल से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार,पुलिस कर रही है पूछताछ - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

लखीसराय जिले के कजरा जंगल से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार,पुलिस कर रही है पूछताछ

गिरफ्तार नक्सली को ले जाती पुलिस

लखीसराय(बिहार)जिले के एसटीएफ और एसएसबी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के कछुआ जंगल में एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात नक्सली कारू कोड़ा उर्फ अजीत कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नक्सली कारू कोड़ा पर पीरी बाजार,चानन, कजरा के अलावे जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट में हुए ट्रिपल मर्डर इसके अलावा लखीसराय के कजरा में हाल के दिनों में हुए पुलिस इनकाउंटर समेत कई अन्य नक्सली गतिबिधियों में आरोपी है।

एएसपी अभियान मोती लाल ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि बरहट निवासी कारू कोड़ा अपने ससुराल कछुआ आया हुआ है। इसी सूचना पर एसटीएफ और एसएसबी की ओर से एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार नक्सली के पास से कुछ भी बरामद नहीं हो सका है। फिलाहाल एसटीएफ और एसएसबी की टीम गिरफ्तार नक्सली से कड़ी पूछताछ कर रही है।