भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सीताराम सिंह के खिलाफ गांव के ही उपभोक्ता विजन्ति देवी ने जनवरी में राशन व वजन कम देने तथा अधिक राशि लेने की शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों को डाक के माध्यम से पत्र भेज कर किया था।इनके शिकायत के करीब दो माह बाद गुरुवार को एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार के निर्देश पर एमओ शैलेन्द्र सिंह ने उपभोक्ता के घर पहुँचकर उनसे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की।
जिसमे आवेदक विजन्ति देवी के पति अनिल ठाकुर ने कहा कि डीलर सीताराम सिंह के द्वारा सरकार के द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि लेकर कम अनाज दिया जाता है।जब डीलर के द्वारा दिए गए अनाज को घर पर लाकर वजन किया जाता है तो और कम अनाज होता है।वही आवेदक ने बताया कि शिकायत के बाद दूसरे जनवितरण प्रणाली के दुकानदार श्रीभगवान मांझी के यहां से जनवरी माह में भी राशन कम मिला है तथा अधिक राशि ली गई है।इस संबंध में एमओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकान की जांच की बात कही।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment