Homeक्राईमदेशबिहार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मांझी(सारण)जिले के थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 27 जून 2025 को थाने में आवेदन दिया था। उसने बताया कि 27 मई 2025 को दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में मांझी थाना में कांड संख्या 239/25 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(1), 115(2), 70(1), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 लगाई गई है।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर नामजद एक आरोपी नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वह भलुआ खुर्द गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सुरेश यादव है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में मांझी थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।