Home

अतिक्रमण हटाने के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना

धनबाद(झारखंड)पिछले दिनों धनबाद नगर निगम के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है जिससे फुटपाथ दुकानदार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।प्रशासन के करवाई से नाराज हजारों फुटपाथ दुकानदारों ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम का जमकर विरोध किया।वही धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं वक्ताओं ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों से अतिक्रमण मुक्त कर फुटपाथ दुकानदारों का रोजी-रोटी छीनने का काम नगर निगम ने किया है। उन्होंने कहा कि आज फुटपाथ दुकानदार नगर निगम की खौफ से कहीं भी अपनी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं।जिसका कारण है कि आज फुटपाथ दुकानदार भुखमरी के कगार पर है ।वक्ताओं ने कहा जब से कानून बना है तब से ऐसा कभी नहीं हुआ था, जो फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का काम किया गया हो लेकिन यह नगर निगम के नगर आयुक्त मनमाना रवैया अपनाते हुए आज हजारों हजार फुटपाथ दुकानदारों का रोजी-रोटी छीन लिया है । उन्होंने कहा कि नगर निगम जल्द ही फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का काम करें अन्यथा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।

वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम ने शहर से अतिक्रमण तो मुक्त करा दिया वहीं दूसरी ओर फुटपाथ दुकानदार जो अपनी रोजी रोटी कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे उनका रोटी छीनने का काम भी नगर निगम ने किया है।उन्होंने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि जल्दी वेंडिंग जोन बनाकर फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का काम करें । उन्होंने कहा कई ऐसे दुकानदार थे जो बैंक से लोन लेकर के अपनी आजीविका चला रहे थे।नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों का दुकान को हटा दिया है।ऐसे में फुटपाथ दुकानदार ना तो बैंक का लोन चुकता कर पाएंगे और ना ही अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे । उन्होंने कहां की जिला प्रशासन और नगर निगम जल्द ही इन फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का काम करें अन्यथा बेबस होकर फुटपाथ दुकानदार नगर निगम का चक्का जाम करने का काम करेंगे अब देखना होगा कि फुटपाथ दुकानदारों की इस आंदोलन के बाद नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों को किस तरह वेंडिंग जोन बनाकर बसती है,या इसी तरह फुटपाथ दुकानदार भुखमरी के कगार पर ही रहेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago