सीवान(बिहार)जिले के दरौली थाना के झंडा छपरा गांव में शनिवार की देर शाम में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना में छह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई है।मृत महिला झंडा छपरा गांव के धर्मनाथ राम की 34 वर्षीय पत्नी आरती देवी बताई जा रही है।
जबकि घायलों में चंद्रमा राम की 45 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी, संजय राम की 40 वर्षीय पत्नी पनवा देवी,अशोक राम की 42 वर्षीय पत्नी ज्ञानी देवी,राम किशन राम की 60 वर्षीय पत्नी फुलमतिया देवी,राजेश राम की 32 वर्षीय पत्नी रेनू देवी तथा सुशील राम की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में पहचान हुई है।
सूचना के अनुसार सभी महिला मजदूरी करने के लिए खेतों में काम करने गई थी। तभी तेज गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। सभी महिला बारिश में भींगने से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर सरन ली थी, तभी काल बनकर गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में सात महिलाएं आ गई। जिसमें से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य छ: गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। इधर घटना की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली हड़कंप मच गया।
घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक महिला सहित गंभीर रूप से झुलसे महिलाओं के परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम पसर गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment