Home

सीवान में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत,छह घायल

सीवान(बिहार)जिले के दरौली थाना के झंडा छपरा गांव में शनिवार की देर शाम में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना में छह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई है।मृत महिला झंडा छपरा गांव के धर्मनाथ राम की 34 वर्षीय पत्नी आरती देवी बताई जा रही है।

जबकि घायलों में चंद्रमा राम की 45 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी, संजय राम की 40 वर्षीय पत्नी पनवा देवी,अशोक राम की 42 वर्षीय पत्नी ज्ञानी देवी,राम किशन राम की 60 वर्षीय पत्नी फुलमतिया देवी,राजेश राम की 32 वर्षीय पत्नी रेनू देवी तथा सुशील राम की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में पहचान हुई है।

सूचना के अनुसार सभी महिला मजदूरी करने के लिए खेतों में काम करने गई थी। तभी तेज गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। सभी महिला बारिश में भींगने से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर सरन ली थी, तभी काल बनकर गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में सात महिलाएं आ गई। जिसमें से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य छ: गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। इधर घटना की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली हड़कंप मच गया।

घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक महिला सहित गंभीर रूप से झुलसे महिलाओं के परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम पसर गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

डिजिटल युग में तीव्र गति से सूचनाओं के प्रसार के बीच तथ्य की सटीकता बेहद जरूरी: धर्मेंद्र रस्तोगी

एकमा(सारण)पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बरकरार रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। क्योंकि डिजिटल…

1 day ago

राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज के छात्रों का इंटर्नशिप की शुरुआत

भगवानपुर हाट(सीवान)राजेन्द्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी के बीएड सत्र 2024–26 (द्वितीय वर्ष) के प्रशिक्षुओं के…

4 days ago

एक व्यक्ति को रौद कर भाग रहा ट्रक सहित चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भगवानपुर हाट(सीवान)सारण जिले के सहजीतपुर थाना क्षेत्र के पिपरा के पास एनएच 331 पर गुरुवार…

4 days ago

हिलसर में हथियार के बल पर दो ट्रक चालकों से डीजल व नगद की लूट,आक्रोषित लोगों ने एनएच किया बंद कर जताई नाराजगी

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हिलसर फल मंडी के सामने स्थित पेट्रोल पंप परिसर में बुधवार…

4 days ago

बाइक पर नीलगाय के कूदने से दो युवक घायल, सीवान रेफर

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के दो युवक अपनी बाइक से दावा लाने के…

4 days ago

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

5 days ago