तेजस्वी को सीएम बनाने पर बुद्धिजीवियों से ली राय
तुरकौलिया:राजद की ओर से लक्ष्मीपुर पिपरिया में बुद्धिजीवी संगोष्ठी सह सम्मान समारोह हुआ। आयोजन राजद जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार राम उर्फ मुन्ना राम के आवास पर हुआ। अध्यक्षता करते हुए विजय कुमार राम ने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बुद्धिजीवियों से राय ली जा रही है। ये सभी लोग 1990 से राजद के साथ हैं। लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में इनकी अहम भूमिका रही थी। अब तेजस्वी यादव को सत्ता में लाने के लिए इनसे सुझाव लिए जा रहे हैं। जो भी राय मिलेगी, उस पर अमल किया जाएगा।
इससे पहले युवाओं की बैठक भी हुई थी। वहां नौजवानों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर बात रखी थी। उनके सुझावों पर काम भी शुरू हो चुका है। अब बुद्धिजीवियों से राय ली जा रही है, ताकि तेजस्वी को बिहार की गद्दी पर बैठाया जा सके।
बैठक में अख्तर हुसैन, रविंद्रनाथ कुशवाहा, राजदेव यादव, कैसर अंसारी, कलिमुल्लाह अहमद, शंभू यादव, दीना चौधरी, अवधेश नारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष ललन सहनी और दारोगा सिंह ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने भाई-बहन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि तेजस्वी सरकार बनने पर लोगों को कई फायदे मिलेंगे।

