Home

कोरोना से लड़ने में जनता करें सहयोग,लॉकडाउन में अपने एवं परिवार का रखें ख्याल

घर पर रहकर अपने परिवार का रखें ख्याल

194 सदिग्धों के सैंपल किये गए एकत्रित

राज्य में 909 यात्रियों को ऑब्जरवेशन पर रखा गया

लगभग 3.73 लाख यात्रियों की ट्रांजिट पॉइंट पर की गयी स्क्रीनिंग

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोनावायरस से लड़ने के लिए देश के साथ राज्य भी पूरी तरह तैयार है. इसके मद्देनजर मंगलवार की रात 8 बजे प्रधानमंत्री द्वारा जारी संदेश में देश के सभी जिलों को लॉकडाउन किया गया है. यद्यपि, कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के सभी जिलों को पहले से ही लॉकडाउन किया गया है. ऐसे में लोगों से लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकलने की निरंतर अपील भी की जा रही है ताकि संक्रमण के चक्र को तोड़ा जा सके.

लॉकडाउन में अपने एवं परिवार का रखें ख्याल:


सिविल सर्जन डॉ मधुसूदन प्रसाद ने बताया लॉकडाउन की स्थिति में घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है. कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव का यह प्रभावी एवं अंतिम उपाय भी है. घर में रहने के दौरान लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि घर के बच्चों एवं बुजुर्गों में संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार का भय उत्पन्न ना हो.
बुजुर्गों एवं बच्चों के खान-पान पर अधिक ध्यान दें. आहार में फ़ल एवं हरी सब्जियों को शामिल करें. ध्यान रखें –
• आपस में एक दूसरे से बात करते रहें ताकि किसी के मन में संक्रमण को लेकर भय व्याप्त ना हो
• बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने नहीं दें. उनसे बात-चीत करते रहें ताकि उनका मन भी बहलता रहे
• घर के किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब रहती हो तो उनके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा खरीद कर रख लें
• लॉकडाउन में घर से निकलने में परहेज करें. जरुरी चीजों की खरीदारी करने के लिए यदि घर से निकलना पड़े तब घर लौटने के बाद हाथों की अच्छी से सफाई करके ही परिवार में किसी सदस्य के समीप जायें

ट्रांजिट पॉइंट पर की जा रही स्क्रीनिंग:


राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंडो-नेपाल के 49 ट्रांजिट पॉइंट पर 24 मार्च तक लगभग 3.73 लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी है. जिसमें सुपौल के केवल 1 व्यक्ति में लक्षण पाया गया है. राज्य के 9 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुल 194 सैंपल एकत्रित किये गए हैं, जिसमें 175 सैंपल नेगेटिव आए हैं एवं 14 की रिपोर्ट आनी बाकी है. 24 मार्च तक राज्य में कुल 3 मामलों की पुष्टि हुयी है जिनका ईलाज चल रहा है.

विभिन्न जिलों के बाहर से लौटे 909 यात्रियों को रखा गया ऑब्जरवेशन पर:
24 मार्च तक 909 यात्रियों को ऑब्जरवेशन पर रखा गया है. जिसमें अररिया के 2, सीतामढ़ी के 7, सारण के 57, भागलपुर के 36, सुपौल के 2, मधुबनी के 63. मधेपुरा के 9, भोजपुर के 21, गया के 55, सिवान के 42, गोपालगंज के 172, पटना के 100, पूर्वी चंपारण के 26, पश्चिमी चंपारण के 74, मुज्ज़फरपुर के 15, रोहतास के 10, समस्तीपुर के 48, वैशाली के 6, दरभंगा के 28, पूर्णिया के 1, कटिहार के 3, नवादा के 9, बेगुसराय के 7, नालंदा के 44, बक्सर के 4, मुंगेर के 12, अरवल के 1, जहानाबाद के 8, कैमूर के 11 एवं बांका के 2 यात्री शामिल है.

इन बातों का रखें ख्याल :-
• यदि घर से बाहर निकलना पड़े तब लोगों से 1 मीटर की दूरी जरुर बनायें.
• घर आने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक पानी एवं साबुन से धोएं.
• बाहर में किसी भी चीज को छूने से परहेज करें.
• लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन करें.

Nagmani Sharma

Leave a Comment
Share
Published by
Nagmani Sharma

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago