विहंगम योग द्वारा स्वर्वेद यात्रा निकाल लोगों को किया गया जागरूक
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में रविवार को विहंगम योग संत समाज के लोगों ने स्वर्वेद यात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया। यह रैली विहंगम योग आश्रम से शुरू होकर नया बाजार, पुराना बाजार होते हुए सारीपट्टी तक जाकर वापस आया। वापस आने पर भगवानपुर कॉलेज परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया।

इसमें शामिल लोग हाथों में लिखी हुई तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली में टुनटुन कुमार यादव ने बताया कि सभी लोगों को स्वर्वेद का पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आध्यात्मिक राज्य की स्थापना के लिए विहंगम योग संस्थान सदैव प्रयत्नशील है। सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के लिए हर सम्भव मदद किया जाएगा। स्वर्वेद यात्रा के आयोजन में संस्थान के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।यात्रा में राम अयोध्या साह, उमेश राम, लालजी राय, प्रियतमा देवी, ललिता देवी व अन्य लोग थे।