नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
परसा(सारण)परसा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटना की सूचना 5 जून 2025 को मिली। पीड़िता के लिखित आवेदन पर परसा थाना में कांड संख्या 170/25 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 75, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 लगाई गई।

मामले की जांच शुरू होते ही पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके आधार पर नामजद आरोपी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नारायणपुर गांव का रहने वाला है।

उसके पिता का नाम शिवजी सिंह है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में परसा थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।