torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जहरीली शराब कांड के आरोपी दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

जहरीली शराब कांड के आरोपी दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

भगवानपुर हाट(सीवान)पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2022 में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव के स्वर्गीय हीरालाल महतो का पुत्र हरेराम महतो है।

उसे तकनीकी सहयोग से गिरफ्तार कर छपरा से सीवान लाया गया। गिरफ्तार आरोपित को थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने शनिवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में हुई जहरीली शराब कांड में सारण व सीवान जिले में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसमें सारण जिला अधिक प्रभावित हुआ था। इसमें थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान एवं सोंधानी गांवों के पांच लोगों की मौत हो गई थी।

जिसमे चौकीदार अवध मांझी,अमीर मांझी,शंभू राय,महेश यादव और सोनधनी गांव राजेंद्र पंडित की मौत हुई थी।वहीं थाना क्षेत्र के मोरा गांव में पिछले महीने हुई मारपीट की घटना में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित मोरा गांव के लुटावन राय व देव कुमार राय हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों को थानाध्यक्ष ने शनिवार को जेल भेज दिया।