torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack पुलिस ने छापेमारी कर 161कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

पुलिस ने छापेमारी कर 161कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली पंचायत के रतन पड़ौली बनवारी टोला से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 161 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।अधिक मात्रा में शराब बेंचे जाने की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार व एएसआई शशिभूषण कुमार ने छापेमारी कर बच्चा महतो के बथान में बिक्री के लिए रखे गए शराब को बरामद कर लिया, जिसमें 750 एमएल के 58 कार्टून और 180 एमएल का 103 कार्टून में 1411 लीटर शराब है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के दो धंधेबाज रतनपड़ौली के संतोष सिंह व महाराजगंज थाने के सुरबीर गांव के बीरेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि बच्चा महतो व अन्य धंधेबाज भागने में सफल हो गए। इस मामले में तीनों धंधेबाज सहित अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस फरार व अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।