Home

मधेपुरा में कोरोना टीके का प्रिकॉशनरी डोज कल से

हेल्थ एवम फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 प्लस गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को दिया जाना है प्रिकॉशनरी डोज:
जिले में हैं 10278 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवम् 8484 फ्रंट लाइन कार्यकर्ता, सभी को लगेगा प्रिकॉशनरी डोज:
60 से ऊपर व गंभीर रोग से ग्रसित 35,044 व्यक्तियों को प्रिकॉशनरी डोज देने का है लक्ष्य:

मधेपुरा(बिहार)कल से जिले में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को टीका का प्रिकॉशनरी डोज दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार गुप्ता ने बताया जिले में करीब 10,278 हेल्थ वर्कर, 8484 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 प्लस उम्र व गंभीर रोग से ग्रसित 35044 व्यक्तियों को प्रिकॉशनरी डोज देने का आदेश राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा दिया गया है। टीकाकरण के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी व सीएचसी में सत्र स्थल बनाया गया है टीकाकरण केंद्र टीका दोनों खुराक लिए जाने के 9 माह के उपरांत ही प्रिकॉशनरी डोज दिया जाएगा। जिनके ड्यू होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल पर एस.एम.एस. कोवीन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी तथा इसके लिए उक्त लाभार्थी को नियोक्ता का साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।उन्होंने बताया प्रथम दिन 90% लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है तथा 2 दिनों में 10 एवं 11 जनवरी को शत प्रतिशत हेल्थ वर्कर एवम फ्रंट लाइन वर्कर को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

किन लोगों को दी जाएगी प्रिकॉशन डोज:
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, ये डोज दूसरी डोज के 9 महीने बाद यानी दूसरी खुराक देने की तारीख से 39 सप्ताह पर दी जाएगी।

इसके अलावा, गाइडलाइन के अनुसार प्रिकॉशनरी डोज के लिए पात्र होने पर लाभार्थियों को कोवीन से एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि उन्हें वैक्सीन की तीसरी खुराक लेनी है। 60 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को “प्रिकॉशनरी डोज” दी जाएगी।अगर व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित है एवं चिकित्सक द्वारा उन्हें कोविड-19 का प्रिकॉशनरी डोज लेने का सुझाव दिया है वैसे लाभार्थी द्वारा टीकाकर्मी को किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

कोवीन पोर्टल पर करना होगा स्लॉट बुक:
लाभार्थी कोविन प्लेटफॉर्म पर वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकेंगे।इसके अलावा, गाइडलाइन्स के अनुसार खुराक लेने के लिए टीकाकरण केंद्र में ऑन स्पॉट भी स्लॉट बुक किया जा सकेगा और टीकाकरण करवाया जा सकेगा।

मिलेगा प्रिकॉशन डोज का सर्टिफिकेट :
पात्र लाभार्थियों को प्रिकॉशन डोज मिल जाने के बाद एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।जिस तरह पहली और दूसरी डोज लगने पर सर्टिफिकेट मिला था, उसी तरह प्रिकॉशन डोज लगने के बाद भी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :

  • मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
  • नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
  • बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
  • लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago