torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जनसुनवाई में 11 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

जनसुनवाई में 11 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

दरभंगा:पुलिस कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। वरीय पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। संबंधित पदाधिकारियों को सात दिन के भीतर समाधान का निर्देश दिया गया।

जनसुनवाई में कुल 11 शिकायतें दर्ज हुईं। नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा को 2, नगर पुलिस अधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को 1, अपराध शाखा/ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा को 1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को 1, पु.नि. उमाशंकर राय को 1, नगर थाना को 1, जमालपुर थाना को 1, सिंहवाड़ा थाना को 2 और लहेरियासराय थाना को 1 शिकायत सौंपी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।