torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी 2 वोट से चली गई - गौरी किरण
Homeबिहार

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी 2 वोट से चली गई

महाराजगंज सीवान नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ विक्षुब्ध गुट के द्वारा लाएगा अविश्वास प्रस्ताव पर आज हुई विशेष बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी 2 वोट से चली गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सारी सूचनाएं राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है वहां से दिशा- निर्देश मिलते ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

अनुमंडल प्रशासन ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा 
अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरीश शर्मा ने नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नगर पंचायत कार्यालय में आज हुई विशेष बैठक को लेकर संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था का जायजा लिया।