torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack शराबकांड के 6 मामलों में वांछित पिंकू सिंह गिरफ्तार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

शराबकांड के 6 मामलों में वांछित पिंकू सिंह गिरफ्तार

बरौली(गोपालगंज)बरौली थाना कांड संख्या 143/25 दिनांक 18 मई 2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) में वांछित अभियुक्त पिंकू सिंह उर्फ सुजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बढ़ेया गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी बढ़ेया चौक से हुई।

पिंकू सिंह पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बरौली थाना में कांड संख्या 42/24, दिनांक 24 मार्च 2024 को उस पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा, 18 मई 2023 को दर्ज कांड संख्या 215/23 में भी वह शराबबंदी कानून की धारा 30 (ए) के तहत आरोपी है।

1 दिसंबर 2023 को बरौली थाना में ही दर्ज कांड संख्या 500/23 में उस पर अपहरण, धोखाधड़ी, धमकी और रास्ता रोकने जैसी धाराओं 341, 506, 420, 366 और 34 के तहत केस दर्ज है। उसी दिन हथुआ थाना में भी कांड संख्या 280/23 में शराबबंदी कानून की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज हुआ।

सिधवलिया थाना में भी उस पर दो मामले दर्ज हैं। पहला, कांड संख्या 340/23, दिनांक 16 नवंबर 2023 और दूसरा, कांड संख्या 18/24, दिनांक 19 जनवरी 2024 को दर्ज हुआ। दोनों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) लगाई गई है।

पुलिस ने उसे लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के रूप में चिह्नित किया था। अब गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।