torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज थाना परिसर में चौकीदार परेड,दिया आवश्यक दिशा निर्देश - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

महाराजगंज थाना परिसर में चौकीदार परेड,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

महाराजगंज(सीवान)स्थानीय थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने चौकीदारों का परेड कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चौकीदारों को दिशा निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्र के वारंटी, फरार वारंटी, शराब की बिक्री, निर्माण और भंडारण करने वाले शराब के धंधेबाजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित कर हमे सूचित करें।साथ ही अन्य सभी प्रकार के अपराधिक घटनाओं के संबंध में तत्काल सूचना दे। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आपकी सक्रियता से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने चौकीदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाए, कोताही बरतने पर करवाई किया जाएगा। मौके पर धनजीत सिंह, कृष्णा कुमार,सत्यदेव मांझी, बिरेंद्र कुमार, प्रमोद मांझी आदि चौकीदार शामिल थे।